फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सफाईकर्मियों की हड़ताल ले रही राजनीति रूप

Sun, 22 Sep 2024 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका के सफाई कर्मियों की हड़ताल अब राजनीतिक रूप लेने लगी है। राजनीतिक दलों के नेता धरने में शामिल होकर धरने को समर्थन दे रहे हैं। शनिवार को कांग्रेस आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरने में शामिल होने पहुंचे। कांग्रेस नेता मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत सफाई कर्मियों के धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पालिका सफाई कर्मियों के साथ अन्याय कर रही है। पार्टी सफाई कर्मियों के साथ है। इस दौरान अमित पाठक, राजेंद्र कश्यप, राज कपूर वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी प्रवक्ता संतोष कुमार राजपूत एवं प्रदेश सचिव यूथ विंग उमेश यादव ने सफाई कर्मियों के धरने को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान मनोज कश्यप, तारा सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।वही सफाई कर्मचारी संघ के सोनू भंडारी ने कहा कि कर्मियों की मागें जब तक नहीं मानी जाएंगी वे हड़ताल पर रहेंगे। नेताओं के बहकावे में नहीं आएं सफाईकर्मी :। पालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी ने कहा कि सफाई कर्मी नेताओं के बहकावे में नहीं आएं। पालिका लगातार कर्मियों के बकाया का भुगतान कर रही है। नेता कर्मियों को बहका कर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं। कर्मी अपनी समस्या ईओ व उनके समक्ष रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें