फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के कड़े निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौली अहीर। पुलिस उपायुक्त पूर्वी अभिषेक कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को एसीपी एवं थाना प्रभारियों को एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए हैं। कहा कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए संबंधित एसीपी और थाना प्रभारी एक्सप्रेसवे की सुरक्षा को लेकर कार्ययोजना तैयार कर सुरक्षा बढ़ाएं। प्रतिदिन वाहन चालकों की अल्कोहल चेकिंग, वाहन पार्किंग निर्धारित स्थल पर ही कराना सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। बताया कि एक्सप्रेसवे पर होने वाले अधिकांश हादसे का कारण चालक का नशे में होना ,तेज रफ्तार, अथवा झपकी आना है। बताया कि इसके अतिरिक्त एक्सप्रेसवे पर जो अवैध कट है बंद कराए जाएंगे और अवैध पार्किंग पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें