फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चुनाव जीतने के लिए कमजोर बूथ मजबूत करें

Mon, 28 Aug 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव जीतने को कमजोर बूथ मजबूत करें
विज्ञापन


-लोकसभा क्षेत्र संचालन समिति की बैठक हुई



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। भाजपा कार्यालय पर सोमवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा क्षेत्र संचालन समिति की बैठक में पदाधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा सीट जीतने को कमजोर बूथ मजबूत करें। हर बूथ पर लाभार्थियों से संवाद करें। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें।

उन्होंने कहा कि पदाधिकारी शक्ति केंद्रों पर जाकर संगठन को मजबूत करें। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। हर बूथ पर जाकर लाभार्थियों से संवाद करें। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग के पात्रों को मिल रहा है। मोदी सरकार ने विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है। केंद्र में भाजपा की सरकार 2024 के चुनाव के बाद भी बनना तय है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा सीट इस बार हर हाल में जीतनी है। मैनपुरी के विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने तमाम योजनाएं दी हैं। विकास के लिए खजाना का मुंह खोला गया है। हर बूथ पर सरकार की योजनाओं के लाभार्थी हैं। उनकी बात सुनें। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में लाभार्थियों को भी शामिल करें।
विज्ञापन

बैठक में सतपाल सैनी, मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, आलोक गुप्ता, संगीता गुप्ता, ममता राजपूत, अशोक चौहान, राहुल चतुर्वेदी, प्रदीप तिवारी, बलवीर धनगर, सौरभ दुबे, पंकज भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें