फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संगठन को मजबूत कर आवाज उठाएं

Sat, 01 Jun 2024 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। भारतीय किसान यूनियन के किसान क्रांति दल के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप बृहस्पतिवार की रात कुसमरा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों के हित के लिए संघर्ष जारी रखने का आश्वासन दिया। संगठन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन को जनपद में और अधिक मजबूत किया जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज को उठाया जाएगा। संगठन लगातार किसानों के हित के लिए संघर्ष कर रहा है। किसान संगठन से जुड़े रहें और एकजुट रहें। एकता की ताकत ही किसानों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम करेगी। पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर किसानों को संगठन से जोड़ें। उन्होंने खाटू श्याम बाबा के जागरण में भी भाग लिया। हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष विपिन सिंह, विक्रम चौहान जिला सचिव, ब्रजमोहन सिसौदिया, अनुज राजपूत जिलाध्यक्ष, सोनू दुबे उपाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें