सैंया। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर आवारा गोवंशों के घूमने से सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं जबकि विकास खंड सैंया में 6 गोशाला संचालित है। किसी भी संबंधित अधिकारी ने आवारा गोवंशों से हो रही दुर्घटनाओं पर ध्यान नहीं दिया है। वाहन चालकों अमित बघेल, पंकज कसाना, रविंद्र कुमार आदि ने आवारा गोवंशों को गोशालाओं में भिजवाने की प्रशासन से मांग की है। संवाद