फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाह जिला के लिए आंदोलन की बनाई रणनीति

Sun, 13 Sep 2026 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: भाकियू ने बाह जिला बनाने की मांग को लेकर भरी हुंकार
विज्ञापन
बाह। धोबई में हुई अन्नदाता किसान यूनियन की बैठक में शनिवार को बाह को जिला बनाने के लिए एक बार फिर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। संगठन के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने बताया जिला मुख्यालय 80 किमी दूर होने की वजह से यहां की आबादी को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ज्यादा समय और धन खर्च करना पड़ता है। खाद की कालाबाजारी रोकने के साथ ही सहकारी समितियों पर डीएपी और यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग रखी। कहा गया बटेश्वर के मोक्षधाम का जीर्णोद्धार होना चाहिए। जल्द ही समस्याओं के समाधान के लिए उनका संगठन आंदोलन करेगा। इस दौरान रामशंकर राजपूत, राजवीर सिंह यादव, अनिल यादव, रामदत्त राजपूत, उदयवीर सिंह, गिरराज सिंह, दयाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें