फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर आरक्षण बहाली आंदोलन की बनेगी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
मलपुरा। अखिल भारतीय जाट महासभा के बैनर तले सोमवार को अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस का कार्यक्रम भगवती गार्डन,रोहता बमरोली रोड पर सुबह 11 बजे से शुरू होगा। यह जानकारी महासभा के जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह छोंकर व महानगर महामंत्री भारत सिंह कुंतल ने दी। बताया कि समारोह में जाट आरक्षण बहाली को लेकर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। कार्यक्रम में अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रताप चौधरी मुख्य अतिथि रहेंगे। समारोह में आगरा,मथुरा, हाथरस और फिरोजाबाद सहित आसपास के जिलों से समाज के लोग भाग लेंगे। महासभा के जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर, महानगर अध्यक्ष गजेंद्र नरवार, सुरेंद्र चौधरी, लखन चौधरी, निर्मल चाहर, वंदना सिंह, जयप्रकाश चाहर, प्रमेंद्र फौजदार, सरोज चाहर, भूपेंद्र सिंह राणा, सतवीर रावत, लोकेंद्र चौधरी आदि ने समाज के लोगों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें