फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः एक तरफा प्यार में युवक ने रची अपहरण की कहानी, पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 26 May 2020 04:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

कई माह से युवती से शादी के लिए बना रहा था दबाव 
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफा प्यार में दीवाने युवक ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। मामला पुलिस तक पहुंचा तो चार घंटे में पुलिस ने उसकी कलई खोल दी। युवक को बरामद करने के साथ अपहरण की झूठी कहानी गढने के मामले में उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 
मामला फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ के नगला भवानी का है। नगला भवानी निवासी हरिओम राजपूत गांव की एक युवती को पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था। युवती के परिजनों पर जबरन ही शादी के लिए दबाव बना रहा था।

परिजनों ने शादी करने से इनकार किया और दूसरी जगह शादी करने की बात कही। इस युवक ने युवती के माता-पिता को दूसरी जगह शादी करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। 24 मई को युवक ने खुद के झूठे अपहरण किए जाने की कहानी भी रच डाली। युवक के अपहरण होने की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस युवक का अपहरण होने की सूचना पर सक्रिय हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने चार घंटे की मशक्कत के बाद ही हरिओम के द्वारा झूठे अपहरण की कहानी का राजफाश कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक खैरगढ़ अनूप कुमार भारती ने गांव से चार से पांच किलोमीटर दूर जंगल से हरिओम को बरामद किया।

थाना पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो हरिओम राजपूत ने पुलिस को हकीकत बता दी। थाना प्रभारी खैरगढ़ अनूप कुमार भारती ने पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके उसको जेल भेजने की कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि उसने कुछ दूरी पर अपहरण का नाटक दिखाने के लिए ही खुद की चारपाई एवं बिस्तर को डाल दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें