फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आंधी से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त, परेशान रहे ग्रामीण

विज्ञापन
जेसीबी से दुरुस्त की गई आंधी में क्षतिग्रस्त बिजली की लाइन
विज्ञापन
बाह। जैतपुर क्षेत्र में सोमवार रात आई आंधी के कारण बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे इलाके के 12 से ज्यादा गांव अंधेरे में डूब गए। चित्राहाट के मई गांव के पास मलियाखेड़ा मार्ग पर एचटी लाइन टूट गई थी। मंगलवार को ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। पीने के पानी के लिए उन्हें आसपास के गांवों के नलकूपों के चक्कर काटने पड़े। सूचना मिलने पर मंगलवार को बिजली विभाग के मजबूत सिंह और हरीकिशन मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त एचटी लाइन को दुरुस्त किया गया। आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें