आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के गुलाब नगर में बाइक सवार तीन दबंगों घर के बाहर बैठीं दो युवतियों पर पथराव कर दिया। वह बाल-बाल बच गई। अजय नगर, गुलाब नगर निवासी नीता देवी ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे प्रीति और दीक्षा दरवाजे पर बैठकर बातचीत कर रही थी। तभी एक बाइक पर राकेश नगर निवासी निखिल, सनी शूटर और आकाश आएं। उन्होंने ईट-पत्थरों से हमला कर दिया। किसी प्रकार घर में छिपकर जान बचाई। पुलिस ने एक आरोपी राकेश नगर निवासी उमेश कुमार को हिरासत लिया है। संवाद