फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चौथ न देने पर हलवाई की दुकान पर पथराव, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित प्रकाशपुरम में चौथ देने से इंकार करने पर दबंग ने हलवाई की दुकान पर पथराव किया। प्रकाशपुरम निवासी मानिकचंद्र की मां की दुर्गे स्वीट्स के नाम से 100 फुटा रोड पर करीब 15 साल पुरानी दुकान है। आरोप है कि शनिवार रात करीब नौ बजे दुकान पर बेटा मनीष और सुनील बैठे थे। तभी दबंग सनी चौथ मांगने लगा। इंकार करने पर उसने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई। आरोप है कि चौथ नहीं पहुंचाने पर रविवार शाम 5 बजे सनी ने अपने भाई मोंटू, नरेश और रोहित के साथ दुकान के काउंटर पर ईंट-पत्थरों से पथराव किया। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। आरोपी का भाई नरेश और मोंटू भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें