फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: बुजुर्ग मां-बाप की तिजोरी से चोरी, बड़े बेटे और नाती ने किया हाथ साफ; शिकायत की तो दी ऐसी सजा

Fri, 04 Aug 2023 02:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

नाती और बेटे ने मिलकर बुजुर्ग दंपति की तिजोरी साफ कर दी। जब दंपति लौटकर घर आए तो इस बात की जानकारी हो सकी। शिकायत करने पर बड़े और बेटे ने बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। 
 
विज्ञापन
पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में दिल्ली में नौकरी कर रहे छोटे पुत्रों से मिलने गए बुजुर्ग दंपति के बड़े पुत्र व नाती ने घर की तिजोरी साफ कर दी। तिजोरी से उन्होंने लाखों रुपये के आभूषण व 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। पूछने पर पिता-पुत्रों ने बुजुर्ग दंपति को मारपीट कर घर से निकालकर घर पर कब्जा कर लिया। थाने में रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर बुजुर्ग दंपति ने एसएसपी गुहार लगाकर से पुत्र व नाती के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

यहां का है मामला 

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव गढ़ी भाऊ निवासी 82 वर्षीय फते सिंह के दो पुत्र वीर बहाुदर व वीर प्रताप के दिल्ली में नौकरी करते हैं। फते सिंह व उनकी पत्नी एक अप्रैल को दिल्ली पुत्रों के पास गए थे। जब वे आठ अप्रैल को घर वापस आए तो उनके घर की दीवार में स्थित गुप्त तिजोरी से 50 ग्राम सोने की आभूषण, 1.75 किलोग्राम चांदी के आभूषण व 50 हजार रुपये की नकदी गायब थी। फते सिंह का कहना है कि गुप्त अलमारी की जानकारी केवल उनके नाती राहुल व उसके पिता लाल बहादुर को थी। जब उन्होंने उनसे पूछताछ की उन्होंने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। 

दर्ज हुआ मुकदमा 

चोरी के मामले में जब उन्होंने प्रधान से मिलकर पंचायत कराने की बात कही तो उनके नाती राहुल, पिता लाल बहाुदर, उसके साले, ससुर व छोटे भाई ने उनके साथ मारपीट की। थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने पर एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर चार माह बाद वृद्ध की रिपोर्ट दर्ज हुई है। थाना प्रभारी कृपाल सिंह का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें