आगरा। एत्माद्दौला पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की है। घाट तिराहे के पास 16 सितंबर की शाम बाइक चोरी हुई थी। अगले दिन प्राथमिकी दर्ज की गई। डीसीपी सिटी सय्यद अब्बास अली ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद रवि निवासी मोहल्ला टोला, थाना शमसाबाद को पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर पूर्व में कई मामले दर्ज हैं।