बरौली अहीर। परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौली अहीर पर मंगलवार को नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ महिला चिकित्सक डाॅ. शैली सिंह के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। अधीक्षक डाॅ. अमित कुमार ने बताया कि इसमें 14 महिलाओं ने स्वेच्छा से नसबंदी कराई। संवाद