फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई हुई

Sun, 21 Jan 2024 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई हुई
विज्ञापन

- संवेदना फाउंडेशन और पूर्व सैनिक संगठन ने हर महीने दो बार सफाई का लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व संवेदना फाउंडेशन और भारतीय पूर्व सैनिक संगठन ने स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई के लिए अभियान चलाया। देश के स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं पर साफ सफाई कर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।
फाउंडेशन के सदस्य और पूर्व सैनिक रविवार को सबसे पहले करहल चौराहे पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा की सफाई के लिए पहुंचे। इसके बाद भांवत चौराहे पर सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। संकल्प लिया कि महीने में दो बार नगर में स्थापित समस्त प्रतिमाओं के स्थल की साफ-सफाई अब संवेदना फाउंडेशन और भारतीय पूर्व सैनिक संगठन मैनपुरी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष कैप्टन अवधेश सिंह कुशवाह, संवेदना फाउंडेशन के प्रमुख इंजीनियर धर्मवीर सिंह राही, शिवकुमार सिंह चौहान, अंग्रेज पाल, रमेश सिंह भदौरिया, सुगेंद्र सिंह यादव,पूरन सिंह भदौरिया, राजवीर सिंह चौहान, दुर्गा सिंह चौहान, उदयवीर सिंह भदौरिया, राजेश्वर चौहान, महाराणा भदौरिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें