फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वाराणसी में प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, ट्रायल आज

Mon, 12 Oct 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। वाराणसी में 15 और 16 अक्तूबर को होने वाली प्रदेशस्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए आगरा मंडल की टीम का चयन सोमवार को किया जाएगा। यह चयन खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12 अक्तूबर को सुबह 9 बजे जिलास्तरीय चयन परीक्षण होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे मंडलस्तरीय चयन परीक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें 17 सितंबर 2010 से 16 सितंबर 2012 के बीच जन्मे बालक ही भाग ले सकेंगे। चयन परीक्षण में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें