फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्टेट बैंककर्मियों ने कैंडल मार्च निकाल किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालते स्टेट बैंक के कर्मचारी
विज्ञापन
आगरा। भारतीय स्टेट बैंक के वर्कमैन श्रेणी के कर्मचारियों ने लंबित मांगों पर संजय प्लेस स्थित जोनल कार्यालय से शहीद स्मारक तक शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के उप महासचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि मांगों के समर्थन में कर्मचारी आगामी 25 और 26 मई को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। 16 प्रमुख मांगें हैं, जिनमें मैसेंजर और गार्डों की भर्ती शीघ्र किया जाना आवश्यक है। सहायक महासचिव सुरेश बाबू ने बताया कि बैंकों में कर्मचारियों की कमी है। भर्ती के साथ वर्ष 2019 या उसके बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए इंटर-सर्कल ट्रांसफर की सुविधा को पुनः बहाल किया जाए। एसबीआई आगरा मॉड्यूल की लगभग 220 शाखाएं इस हड़ताल में शामिल रहेंगी और आगरा की विभिन्न शाखाओं के लगभग 1150 बैंक कर्मचारी आंदोलन में भाग लेंगे। कैंडल मार्च में विनोद यादव, आनंद चतुर्वेदी, शुभम वर्मा, केसी गुप्ता, जगजीत सिंह, गार्गी अवस्थी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें