फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एसडीएम ने जेसीबी से नष्ट करा दी खड़ी फसल, अवैध कब्जा से मुक्त कराई 68 बीघा सरकारी जमीन

Tue, 10 Jan 2023 03:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

आगरा में प्रशासनिक टीम ने अवैध कब्जा के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सरकारी जमान पर किए कब्जे को जेसीबी चलाकर खाली कराया। दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
प्रशासनिक टीम ने जेसीबी से फसल नष्ट कराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के घिरोर तहसील क्षेत्र के नगला पुनू गांव में अवैध कब्जा के खिलाफ अभियान चलाया गया। सोमवार को एसडीएम ने पुलिस तथा राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने भूमाफिया द्वारा कब्जा की गई 68 बीघा सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। इस दौरान सरकारी जमीन पर खड़ी फसल को जेसीबी से नष्ट करा दिया गया।

विज्ञापन


एसडीएम शिव नरायन शर्मा, कमल कुमार सिंह, सीओ कुरावली संजय शर्मा की देखरेख में राजस्व तथा पुलिस टीम नगला पुनू पहुंची। गांव के अशोक कुमार दीक्षित, दिवारी लाल, संजीव कुमार, सुधीर कुमार, सावित्री देवी, जगदीश प्रसाद, श्याम सिंह सहित कई लोगों ने 68 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर गेहूं की फसल बो रखी थी। टीम ने जेसीबी से खड़ी फसल को नष्ट करवा दिया। 

राजस्व निरीक्षक के अनुसार नगला पुनू स्थित भूमि खाता संख्या 307, खसरा संख्या 147 पर 48 बीघा भूमि भूदान समिति मैनपुरी के नाम पर दर्ज की गई थी। मैनपुरी की भूदान समिति ने तहसील भोगांव क्षेत्र के अलीपुर खेड़ा निवासी देशराज के नाम भूदान पट्टा कर दिया था। इस जमीन पर वर्तमान में कई लोगों का कब्जा है। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि संजीव कुमार का कहना है कि वर्ष 1970 में पट्टे हुए थे। कमिश्नरी कोर्ट आगरा में मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन


एसडीएम एसएन शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत पुनू में रसूखदारों ने भूदान खेल मैदान के अलावा ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर लिया था। इसे कब्जे से मुक्त कराया गया है। दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें