फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवादित भूमि के सौदे में 1.50 करोड़ की स्टांप चोरी, ऐसे हुआ खुलासा

Fri, 12 Apr 2024 01:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

बैनामा में 1.50 करोड़ रुपये की स्टांप चोरी का नोटिस तत्कालीन डीएम प्रभु एन सिंह ने भेजा था। जिसे लेकर हाईकोर्ट तक मामला पहुंचा, लेकिन क्रेता को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
स्टांप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा में जिस जमीन को लेकर नित नए खुलासे हो रहे हैं। उसके एक बैनामा में 1.50 करोड़ रुपये की स्टांप चोरी हो चुकी है। वर्ष 2016 में सरदार टहल सिंह ने मैनपुरी निवासी प्रियांशु यादव के नाम बैनामा किया था, जिसमें स्टांप कमी का मुकदमा लंबित है।
विज्ञापन


जिस दस बीघा जमीन को लेकर विवाद है, उसमें से 6810 वर्ग मीटर भूमि एक मार्च 2016 को सरदार टहल सिंह ने प्रियांशु यादव को बेची थी। यह भूमि खसरा संख्या 235क, 237क, 238 239 और 240क में दर्ज थी। 6810 वर्ग मीटर भूमि का सौदा महज एक करोड़ रुपये में हुआ था। यानी करोड़ों की भूमि कौड़ियों के भाव बिकी। बैनामा के बाद क्रेता कब्जा नहीं ले सका। इस बैनामा में 1.50 करोड़ रुपये की स्टांप चोरी का नोटिस तत्कालीन डीएम प्रभु एन सिंह ने भेजा था। जिसे लेकर हाईकोर्ट तक मामला पहुंचा, लेकिन क्रेता को राहत नहीं मिली। सरदार टहल सिंह ने बैनामा से पूर्व अन्य लोगों से इकरारनामा भी किया था। जिसके बाद मामले में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

नेता, पुलिस, बिल्डर सबकी थी नजर
बोदला-लोहामंडी रोड पर बैनारा फैक्टरी के बराबर से स्थिति इस भूमि पर नेता, पुलिस, बिल्डर सबकी नजर थी। करोड़ों की भूमि को कौड़ियों के भाव हथियाने के लिए जहां माननीय से लेकर पुलिस ने चालें चलीं, वहीं कब्जेदारों ने भी फर्जी दस्तावेज तैयार कराए। इस खेल में दो सफेदपोश पर्दे के पीछे शामिल रहे।
विज्ञापन


राजस्व कर्मियों ने आंख मूंद कर किए हस्ताक्षर
जमीन हथियाने के लिए कागजों में हेराफेरी की पटकथा सदर तहसील में लिखी गई। पहले फर्जी मृत्यु, वारिसान व अन्य प्रमाणपत्र तैयार हुए। आंख मूंद कर लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार से लेकर एसडीएम तक ने हस्ताक्षर किए। फिर उनके आधार पर उमा देवी मालकिन बन गई। जब आपत्तियां आईं तो तहसील में अफरातफरी मच गई। तहसीलदार ने आननफानन पूर्व हुए आदेश निरस्त किए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें