फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फुटबॉल में सेंट पीटर्स ने 7-0 से जीता मैच

विज्ञापन
सेंट पीटर्स 
विज्ञापन
आगरा। सेंट पीटर्स कॉलेज में बृहस्पतिवार को 56वां आर्चविशप डॉमिनिक अथाइड मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि आगरा धर्म प्रांत के आर्चविशप डॉ. राफी मंजलि, निवर्तमान आर्चविशप डॉ. अल्बर्ट डिसूजा ने किया। टूर्नामेंट 1 नवंबर तक कॉलेज के खेल मैदान पर होगा। पहला मैच सेंट पीटर्स कॉलेज और रागेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। सेंट पीटर्स कॉलेज 7-0 से विजयी रहा। इस दौरान कॉलेज प्रबंधक फादर इग्नेशियस मिरांडा, प्रधानाचार्य डॉ ऑल्विन पिंटो, उप प्रधानाचार्य फादर लुइस खेस, हेडमिस्ट्रेस सिस्टर ऐंसी चिरायथ, खेल प्रशिक्षक प्रमोद भंडारी, कौशलेंद्र चौहान, उपदेश भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें