फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वास्थ्य उप केंद्रों पर एसआरएम टीम का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। मुख्य चिकित्सालय की रिवाइज्ड एसआरएम टीम ने सोमवार को तेहरा, इरादतनगर, आरोग्य मंदिर के साथ साथ उप केंद्र सिकंदरपुर, मोतीपुरा, खेडिया का औचक निरीक्षण कर अभिलेखों, साफ-सफाई, तैनाती आदि का गहनता से निरीक्षण किया। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मुकेश चौधरी ने सुबह तेहरा आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई देखी। साथ ही उनकी टीम इरादतनगर, सिकंदरपुर, खेडिया, मोतीपुरा उप केंद्रों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. अतुल भारती, डाॅ. सौरव, डाॅ. नागेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह राणा बीपीएम, अनामिका शर्मा, प्रतिमा सिंह, आरती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें