आगरा। महाकुंभ के मौके पर ताजगंज स्थित कुष्ठ आश्रम में श्रीमद भागवत का रसधारा का शुभारंभ शुक्रवार को गणेश पूजन और कलश यात्रा निकालकर किया जा रहा है। व्यास पीठ से कथा वाचिका पंडित गरिमा कुमारी के मुखारविंद से कुष्ठ रोगी कथा का श्रवण करेंगे। 17 से 23 जनवरी तक चलने वाली कथा का समय दोपहर 1 से 4 बजे तक होगा। मुख्य रूप से अमरलाल खोरेजा, श्याम भोजवानी, पवन अग्रवाल, विजय गुप्ता, धर्मेंद्र आर्य, मोतीराम अमूलानी, सुमन भारद्वाज, बंटी करीरा, गुरमुख व्यानी, राकेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, योगेश जारानी, भीष्म लालवानी, संजय नोतनानी,गोवर्धन सोनेजा आदि मौजूद रहे।