फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कटान प्रभावित इलाके में बढ़ा पानी का फैलाव

Thu, 05 Sep 2024 06:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा का पानी बढ़ने से कटान प्रभावित इलाके में फिर से गंगा का दायरा बढ़ गया है। पानी खादर के इलाकों में फैल रहा है। जिन खेतों का कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने कटानरोधी कार्य किए थे। उन खेतों में कटानरोधी कार्यों को लांघकर पानी भर गया है। इससे नगला खंदारी व नेथरा के ग्रामीणों की चिंता बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को नरौरा से पानी बढ़ने के आसार हैं। इससे जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के बाद से दो दिन पूर्व हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से 1.32 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके प्रभाव से बिजनौर और नरौरा बैराज से भी पानी का डिस्चार्ज बढ़ गया। बढ़े हुए डिस्चार्ज के कारण जिले में गंगा का जलस्तर बढ़ गया। सामान्य रूप से जिले के अन्य किसी क्षेत्र में कोई प्रभाव नहीं है केवल पटियाली का कटान प्रभावित इलाके नगला खंदारी व नेथरा में ही इसका असर है, क्योंकि इस इलाके के दो बांध कटे हुए हैं और खेतों में कटान हो रहा है। इसके कारण गंगा के बढ़े हुए पानी का फैलाव इन गांव के खादर के इलाके के हो रहा है जो किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण फिलहाल कटान रुका है, लेकिन पानी का फैलाव बढ़ रहा है। अब फिर से जब जलस्तर में कमी आएगी तो कटान का जोखिम बढ़ जाएगा। ऐसी स्थिति को देखते हुए सिंचाई विभाग पूरी तरह से सतर्क है। कटे हुए बांध पर अलग इलाके में कई टीमें बांध की मरम्मत के कार्य में जुटी हैं। गैवियन क्रिएट के साथ रेत की बोरियां लगाई जा रही हैं। साथ ही परक्यूपाइन स्टड लगाकर भी रेत की बोरियां लगाई जा रही हैं। साथ ही पेड़ पौधों की टहनियां लगाई जा रही हैं। इससे गंगा का वेग प्रभावित इलाके में कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें