कासगंज। इज्जतनगर रेल मंडल के प्रशासन ने मां पूर्णागिरी मेले के लिए भीड़ की संभावना को देखते हुए एक जोड़ी स्पेशल यात्री ट्रेन 9 मार्च से चलाने का निर्णय लिया है। रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। होली पर्व से ही श्रद्घालुओं का मां पूर्णागिरी के दरबार में जाना शुरू हो जाता है। जिससे बरेली-टनकपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है।
इज्जतनगर रेलमंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि यह मेला स्पेशल ट्रेन संख्या 05451 कासगंज-टनकपुर सवाड़ी गाड़ी कासगंज से सुबह 5:05 बजे चलेगी। यह ट्रेन कासगंज सिटी से 05:17 बजे, गंगागढ़ हाल्ट से 05:23 बजे, सोरोंजीशूकर क्षेत्र से 05:29 बजे, मानपुर नगरिया से 05:39 बजे, कछला ब्रिज से 5:50 बजे चलेगी। जो बरेली, पीलीभीत, खटीमा होते हुए 12 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
मेला स्पेशल संख्या 05452 टनकपुर-कासगंज सवाड़ी गाड़ी टनकपुर से 14:45 बजे चलेगी जो खटीमा, पीलीभीत, बरेली, बदायूं होते हुए कछला ब्रिज पर 20:37 बजे पहुंचेगी। मानपुर नगरिया से 20:50 बजे, सोरोंजीशूकर क्षेत्र सेे 21:08 बजे, गंगागढ़ हाल्ट से 21:14 बजे, 21:25 बजे कासगंज सिटी से प्रस्थान कर कासगंज 21:45 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 8 तथा एसएलआरडी के 2 कोच सहित कुल 10 कोच लगाए जाएंगे।