मैनपुरी। मैनपुरी से होकर एक और स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। वलसाड से गोरखपुर तक संचालित होने वाली यह ट्रेन शुक्रवार को मैनपुरी पहुंची। पहले से जानकारी न होेने के कारण पहले दिन एक भी यात्री मैनपुरी से ट्रेन में सवार नहीं हुआ।
रेलवे विभाग समर स्पेशल के रूप में शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर एक के बाद एक नई ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। बुधवार को वलसाड से गोरखपुर तक चलने वाली समर स्पेशल भी मैनपुरी पहुंच गई। इसकी जानकारी जनपद के रेल प्राशासन को तब हो सकी जब शिकोहाबाद से लाइन मांगी गई।
स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि वलसाड से ट्रेन संख्या 09031 का संचालन 18 अप्रैल को हुआ है। इस ट्रेन का संचालन समर स्पेशल के रूप में हुआ है। शुक्रवार को दोपहर 1240 बजे इस ट्रेन को मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचना था। लेकिन यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से पहले 11:31 बजे ही मैनपुरी पहुंच गई। निर्धारित समय 12:50 पर फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई। गोरखपुर से ट्रेन संख्या 09032 का संचालन 20 अप्रैल से होगा। संवाद