फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लेखाकार की लापरवाही से विशेष शिक्षकों को नहीं मिल सका यात्रा भत्ता

Wed, 10 Apr 2024 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखाकार की लापरवाही से विशेष शिक्षकों को नहीं मिल सका यात्रा भत्ता
विज्ञापन

- विशेष शिक्षकों ने कार्यालय पहुंच प्रकट की नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। समेकित शिक्षा के तहत कार्यरत विशेष शिक्षकों को कार्यालय के लेखाकार की लापरवाही के कारण वर्ष भर का यात्रा भत्ता नहीं मिल सका। बुधवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे विशेष शिक्षकों ने नाराजगी प्रकट करते हुए लेखाकार पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विशेष शिक्षकों का कहना था कि उन लोगों को हर महीने यात्रा भत्ता के रूप में दो हजार रुपये दिए जाते हैं। 10 महीने के प्रत्येक शिक्षक को 20-20 हजार रुपये मिलने थे। इसके लिए शासन से धनराशि भी जारी की गई थी। धनराशि के लिए 437900 रुपये भेजे गए थे। पीपीए पर एक्सपायर डेट 8 अप्रैल थी। विशेष शिक्षकों ने आरोप लगाया कि लेखाकार मोहित जैन ने अंतिम तिथि पर ही बैंक को धनराशि भेजी इसके चलते उनका भुगतान नहीं हो सका और धनराशि वापस हो गई। विशेषज्ञ शिक्षकों ने लेखकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं बीएसए से फिर से पीपीए जनरेट कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें