कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आज से 7 मार्च तक लघु आपराधिक मामलों की विशेष लोक अदालत आयोजित करेगा। जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसिम ने जनपद न्यायालय के सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं न्यायिक अधिकारियों को लघु आपराधिक मामलों का अधिक से अधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 5, 6 और 7 मार्च को विशेष लोक अदालत लघु वादों के लिए आयोजित होगी। जिसमें सुलह समझौते के आधार पर वादकारी अपने लघु वादों को निस्तारित करा सकते हैं।