फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ब्रह्मलाल महादेव का भांग से विशेष शृंगार

विज्ञापन
बटेश्वर मे दूज स्नान पर्व पर ब्रह्मलाल महादेव का मनमोहक श्रंगार सजावट
विज्ञापन
बटेश्वर। उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ व मेला बटेश्वर में दूज स्नान पर्व के अवसर पर बृहस्पतिवार शाम ब्रह्मलाल महादेव का भव्य और मनमोहक शृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी सोनम गोस्वामी ने भगवान ब्रह्मलाल का माता पार्वती और भगवान गणेश के साथ भांग से विशेष शृंगार किया। बाबा के इस अद्भुत और नयनाभिराम स्वरूप के दर्शन करने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। संध्या आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सायंकालीन शृंगार सजावट के बाद गर्भगृह में प्रवेश और जलाभिषेक वर्जित रहने के कारण भक्तों ने मंदिर के बाहर से ही बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें