साइबर ठगी में 6 महीने पहले गुजरात में पकड़ा गया जैतपुर के नयेपुरा गांव का पुष्पेंद्र जेल से छूटने के बाद यमुना के बीहड़ से देश भर में अंजली के नाम से स्पा सेंटर चला कर साइबर ठगी का खेल खेल रहा था।
जैतपुर पुलिस ने रविवार को फतेहपुरा तिराहे से तमंचा, मोबाइल, एटीएम समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार को फतेहपुरा तिराहे से जैतपुर पुलिस की गिरफ्त में आया पुष्पेंद्र पुत्र हीरालाल अंजली के नाम से स्पा सेंटर चलाकर युवकों से ठगी कर रहा था।
ये भी पढ़ें- फोन पर लड़की की आवाज से दो हजार लोगों को बनाया शिकार, 'हैलो गैंग' के 13 शातिर गिरफ्तार
इससे पहले 27 अगस्त को जैतपुर के तड़हेता गांव के यमुना के बीहड से महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, बिहार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, उड़ीसा से लेकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों तक नौकरी, स्पा सर्विस, वर्क फ्रॉम होम, इंटरनेट बिल में छूट, रिवार्ड प्वाइंट को भुगतान कराने के चल रहे खेल का भंड़ाफोड कर साइबर सेल और जैतपुर पुलिस ने तड़हेता गांव के कमलेश कुमार, प्रेमपाल, मान सिंह, खुशीलाल, आशीष, गौरव राजपूत, हुकुम सिंह, मनीष, घनश्याम, परमार, लाइन पार फिरोजाबाद के इमरती नगर के फौरन सिंह को दो नाबालिगों समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
8 सितंबर को सिविल लाइन इटावा के कौशल को पकड़ा गया था। एसओ जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।