मैनपुरी। पुलिस लाइन में प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित परेड की एसपी ने सलामी ली। टोलियों में शामिल पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा देने के साथ ही परिसर स्थित विभागीय शाखाओं का निरीक्षण किया। मिली कमियों को तत्काल दूर किए जाने के निर्देश दिए।
साप्ताहिक परेड में शुक्रवार को एसपी विनोद कुमार पुलिस लाइन पहुंचे और परेड की सलामी ली। कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस में सबसे अहम है अनुशासन, जो कर्मी अपने अधिकारियों के आदेश का पालन करते हैं। अपने कार्य को बिना किसी स्वार्थ कर्तव्य समझ कर करते हैं। ऐसे पुलिसकर्मी ही भविष्य में अपना व महकमे का नाम रोशन करते हैं। अनुशासित रह कर सफलता प्राप्त की जा सकती है। इसके बाद एसपी ने आरआई के साथ परिवहन शाखा, शस्त्रागार, कैफेटेरिया, जिम्नेजियम हॉल, मैस आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। वहां तैनात कर्मियों से कार्य संबंधी जानकारी लेने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।