यह था पूरा मामला
गांव रकरी निवासी दशरथ कठेरिया और उसके भाई ब्रजेश के बीच सोमवार को झगड़ा हुआ था। आरोप है कि इसके बाद चौकी पुलिस दोनों को चौकी ले गई, वहां समझौता को लेकर हुई पंचायत में पांच हजार रुपये मांगे गए। तीन हजार रुपये दे दिए गए। और रुपये की मांग पूरी न होने पर चौकी के सिपाही पुष्पेंद्र और अजीत सिंह ने जातिसूचक गालियां देने के साथ ही थाने ले जाकर शांतिभंग में चालान कराया था।
इस दौरान दशरथ की पिटाई भी की गई थी। शाम को जमानत पर आने के बाद सिपाही पुष्पेंद्र ने फोन कर धमकाते हुए दोबारा चौकी पर बुलाया था। आरोप है कि चौकी पहुंचने के बाद फिर पिटाई की गई। परिजनों व ग्रामीणों के सामने भी दशरथ को पीटा गया। इसी वजह से क्षुब्ध होकर दशरथ ने देर रात खुदकुशी कर ली थी। इसे लेकर मंगलवार को दिनभर हंगामा हुआ।