फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-रालोद गठबंधन: आगरा में तीन सीटों पर रालोद और दो सीटों पर सपा लड़ेगी चुनाव, 20 साल से मिनी छपरौली में रालोद का 'हैंडपंप सूखा'

Fri, 14 Jan 2022 09:34 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के गठबंधन ने भी गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आगरा जिले की नौ में से तीन विधानसभा सीटों पर रालोद ने प्रत्याशी उतारे हैं।
विज्ञापन
सपा और रालोद के उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन ने बृहस्पतिवार को पांच विधानसभा क्षेत्र की सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए। फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़ और ग्रामीण कुल तीन सीटें रालोद के खाते में गई हैं। बाह और छावनी की दो सीटों पर सपा लड़ेगी। बाकी चार अन्य सीटों पर शुक्रवार को प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं।
विज्ञापन

यहां से होंगे ये उम्मीदवार

फतेहपुर सीकरी से रालोद ने ब्रजेश चाहर को प्रत्याशी बनाया है। ब्रजेश 2007 में सपा और 2017 में रालोद के टिकट पर फतेहपुर सीकरी से ही चुनाव लड़ चुके हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित आगरा ग्रामीण सीट पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे महेश जाटव रालोद से प्रत्याशी होंगे। खेरागढ़ विधानसभा से ठाकुर रौतान सिंह रालोद की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। बाह विधानसभा क्षेत्र से सपा ने मधुसूदन शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। मधुसूदन 2007 में बसपा की टिकट पर यहां से जीत चुके हैं। 2012, 2017 के बाद अब 2022 में चौथी बार बाह से चुनाव लड़ेंगे। अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित छावनी विधान सभा क्षेत्र से सपा ने कुंवर चंद वकील को प्रत्याशी बनाया है। कुंवरचंद 2009 में बसपा के टिकट पर आगरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के अलावा आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, एत्मादपुर सीट पर सपा-रालोद गठबंधन शुक्रवार को प्रत्याशियों की सूची आज जारी कर सकता है।
20 साल से मिनी छपरौली में रालोद का हैंडपंप सूखा
मिनी छपरौली के नाम से मशहूर जाटलैंड फतेहपुर सीकरी में साल 2002 के बाद से राष्ट्रीय लोकदल चुनाव नहीं जीत सका है। साल 2002 में रालोद प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल ने जीत दर्ज की थी। उसके बाद साल 2007 से लेकर 2017 तक के चुनावों में रालोद गठबंधन के बाद भी तीसरे स्थान पर बरकरार है। बाबूलाल के साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से जुड़ने और सांसद बनने के बाद रालोद ने 2017 में बृजेश चाहर को मैदान में उतारा, लेकिन वह 38 हजार वोटों से आगे नहीं बढ़ पाए। फतेहपुर सीकरी में भाजपा प्रत्याशी चौधरी उदयभान सिंह को 108586 वोट मिले थे, जबकि राष्ट्रीय लोकदल को 38307 वोट ही मिल पाए। उनमें और भाजपा प्रत्याशी के बीच 70 हजार वोटों का फासला रहा। दूसरे नंबर पर बसपा के सूरजपाल सिंह रहे थे। 

विज्ञापन


चुनाव दर चुनाव रालोद की स्थिति
चुनाव    रालोद प्रत्याशी                                             वोट                                       स्थान

2002    बाबूलाल                                                50,073                                   प्रथम जीते
2007    बाबूलाल                                                 27,979                                   तीसरा 
2012    बाबूलाल                                                34,330                                      तीसरा
2017    बृजेश चाहर                                           38,307                                    तीसरा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें