एटा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय पर बुधवार को जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया के नाम से भी जाना जाता है। वो समाजवादी आंदोलन के बड़े नेता थे। पूर्व विधायक अमित गौरव यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र छात्र जीवन से ही राजनीति में शामिल हो गए थे। जहीर अहमद ने कहा कि वह कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य भी रहे। रविंद्र सिंह यादव, जिला महासचिव भूपेंद्र सिंह प्रजापति, आकाश यादव, आलोक यादव, धीरेंद्र सिंह जाटव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।