अब्दुल हफीज गांधी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सपा ।
गंजडुंडवारा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के सभी पदों से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के जन प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली से आहत होकर उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दिया है। उनका यह भी कहना है कि बतौर कार्यकर्ता वे आगे भी पार्टी की सेवा करते रहेंगे। अब्दुल हफीज गांधी का कहना है कि उन्होंने बतौर प्रवक्ता विधान सभा पटियाली एवं लोकसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। पूरी सक्रियता के बावजूद उन्हें पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा था। उन्होंने बताया कि वह साधारण कार्यकर्ता रहकर पार्टी की सेवा करेंगे। वे जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात करेंगे।