फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सपा सांसद ने संसद में उठाया बरौना के गंगा कटान का मामला

Tue, 23 Jul 2024 03:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के गंगा के कटान से पीड़ित बरौना गांव और 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले अन्य गांव की समस्या को सपा से सांसद बने देवेश शाक्य ने संसद में उठाते हुए जलशक्ति मंत्रालय से समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष भीषण आपदा का करीब 15 किलोमीटर के क्षेत्र में आने वाले गांवों के किसान कर रहे हैं। सांसद के द्वारा संसद में उठाए गए बरौना कटान के मुद्दे से लोगों को आगामी समय में राहत की उम्मीद जगी है।पटियाली तहसील क्षेत्र का गांव बरौना पिछले दो वर्ष से अधिक समय से कटान आपदा का सामना कर रहा है। इस गांव के किसान गंगा कटान की आपदा में अपनी खेती की जमीन और गांव की सड़क व आबादी की जमीन को काफी गवां चुके हैं। पिछले वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वयं यहां आकर आपदा का हाल देखा। सिंचाई विभाग के द्वारा कच्चे तटबंध बनाकर बरौना को बचाने की कवायद की गई, लेकिन ग्रामीण इससे संतुष्ट नहीं हैं। सपा संासद ने ग्रामीणों से उनकी पीड़ा पूछी और उसे संसद में उठाया। सांसद ने जलशक्ति मंत्रालय से मांग की कि सिंचाई विभाग के द्वारा रेत की बोरियों का जो बांध बनाया गया है वह पर्याप्त समाधान नहीं है। इस क्षेत्र को बाढ़ और गंगा कटान से बचाने के लिए पत्थरों की ठोकरों को बनाना जरूरी है। इससे समाधान हो सकता है। उन्होंने कहा कि गंगा के मध्य के हिस्सों में सिल्टिंग होने से गंगा की धारा का रुख आबादी की ओर है। इसे भी दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें