बरनाहल। रविवार को एसपी ने नवाटेड़ा में नवनिर्मित चौकी का शुभारंभ किया। एसपी ने अधीनस्थों से कहा कि आने वाली शिकायतों को गंभीरता के साथ सुन कर उनका निस्तारण करें। जनता का विश्वास ही पुलिस की ताकत है। इस मौके पर एएसपी व चौकी का स्टाफ मौजूद रहा।
थाना बरनाहल क्षेत्र में रविवार को नवाटेड़ा में नवनिर्मित चौकी का उद्घाटन एसपी अशोक कुमार राय ने फीता काटकर किया। एसपी ने एएसपी मधुवन कुमार के साथ चौकी भवन का निरीक्षण कर जानकारी ली। अधीनस्थों के साथ बातचीत के दौरान एसपी ने कहा कि चौकी पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता के साथ सुनें। उनका सही निस्तारण करें ताकि जनता के बीच पुलिस को लेकर विश्वास पैदा हो। जनता की ताकत ही पुलिस की ताकत है। हमारा कर्तव्य दोषी को सजा और पीड़ित को न्याय दिलाना है। इस मौके पर एएसपी, थानाध्यक्ष ओमप्रकाश, पीआरओ रूपेश वर्मा व चौकी का स्टाफ मौजूद रहा।