फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सपा जिलाध्यक्ष ने मानवाधिकार आयोग को भेजी शिकायत

Thu, 11 Apr 2024 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव सहित उनके भाई-भतीजों के खिलाफ ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जे के मामले को लेकर सदर तहसील के लेखपाल ने एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले को सपा जिलाध्यक्ष न्यायालय में चुनौती दे रहे हैं। वहीं उन्होंने इस मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग को दी है।सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके खिलाफ राजनैतिक षडयंत्र के तहत साजिश करके झूठा मुकदमा तथ्यों के विपरीत दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि उनका भतीजा प्रशांत यादव इखौना गांव का प्रधान है। उसने पिछले वर्ष ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे के संबंध में शिकायत की थी। इसकी जांच राजस्व प्रशासन के द्वारा की गई। जांच में कहीं भी उनका व उनके परिवार का नाम नहीं हैं और न उनका कब्जा है। मानवाधिकार को भेजी शिकायत में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह कार्रवाई उनके खिलाफ की गई है। जिससे चुनाव में शामिल होने से उन्हें रोका जा सके। विक्रम ने कहा कि वह इस मामले की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें