फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपाइयों पर लगाया गाड़ी चढ़ाने का आरोप

Wed, 08 May 2024 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एटा लोकसभा क्षेत्र के लिए मंगलवार को हुए मतदान के दौरान नगर पालिका एवं नरौरा बूथ केंद्र के बाहर सड़क पर सपा जिलाध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। इसका वीडियो भी वायरल भी हुआ। सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव का आरोप है कि गाड़ी चढ़ाकर उनकी जान लेने की कोशिश की गई। सपा जिलाध्यक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। यह विवाद दोपहर करीब 1 बजे के आसपास हुआ। विवाद का वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें कुछ लोग सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी को रोककर उन्हें बाहर खींचने की कोशिश कर रहे थे। वहीं भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए प्रवेंद्र राणा जैसे-तैसे कार की खिड़की बंद करते दिख रहे हैं। एक व्यक्ति कार पर लटकने की कोशिश कर रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सपा जिलाध्यक्ष ने घटनाक्रम की शिकायत निर्वाचन आयोग और प्रेक्षकों से की है। सपा जिलाध्यक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें