फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नौजवानों के हित के लिए सपा ने किए कार्य

Tue, 24 Jun 2025 01:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज के गांव सिरोली में आयोजित सपा पीडीए बैठक में संबो​धित करते सांसद देवेश शाक्य व मंचासीन प
विज्ञापन
कासगंज। समाजवादी पार्टी की पीडीए चर्चा की बैठक गांव सिरोली में आयोजित हुई। बैठक में विधान सभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए सांसद ने निर्देश दिए। सपा शासन काल में मजदूर,महिला, नौजवानों के हित के लिए किए गए कार्यों के बारे में चर्चा की गई। सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि सपा ने अपने शासन काल में महिला, मजदूर और नौजवानों के हित के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की। सपा ने बिना भेदभाव के लिए लोगों के हित में कार्य किए। विधानसभा चुनाव में जीत के लिए मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोगों के वोट बढ़वाएं। कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों के बारे में बताएं और लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करें। पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों को पार्टी से जोड़ने के बाद सपा को लोकसभा चुनाव में जीत मिली।पूर्व मंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता कमजोर सेक्टर को मजबूत करने का काम करें। यहीं चुनाव में जीत का मूल मंत्र है। कार्यक्रम संयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख अविनाश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें