फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांसदों के निलंबन के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

Fri, 22 Dec 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान सांसदों के निलंबन को सरकार की तानाशाही बताया और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन बताया गया। सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि सरकार तानाशाही की हद पार कर चुकी है। 142 सांसदों का निलंबन शर्मनाक है। विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। सरकार के इस तरीके से संवैधानिक संस्थाएं कमजोर हो रही हैं। लोकतांत्रिक मर्यादा तार-तार हो रही है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना इसलिए नहीं हो रही कि लोगों को अपनी संख्या का पता चल जाएगा और वे सरकार से हक मांगने लगेंगे। पूर्व राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि सरकार पूरी तरह से बेलगाम होकर कार्य कर रही है। देश में ऐसी तानाशाही कभी नहीं रही। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के लोगों को 72.6 प्रतिशत नियुक्ति मिलना और पिछड़े समाज को 27 प्रतिशत की जगह केवल 15.3 प्रतिशत मिल रही है। दलित समाज के लोगों को 22 प्रतिशत में से केवल 7.2 प्रतिशत नियुक्ति मिलना सामाजिक न्याय की पीठ पर छुरा घोंपने के समान है। पटियाली की विधायक नादिरा सुल्तान ने कहा कि सरकार संसद और विधानसभा में जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाना चाहती है। ऐसी तानाशाही नहीं होनी चाहिए। पूर्व विधायक वीरेंद्र सोलंकी ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती पर जोर देने की अपील की। जिला महामंत्री विनय कुशवाह एवं रेशमा देवी शाक्य ने सरकार की नीति पर सवाल खड़े किए और सांसदों के निलंबन को लोकतंत्र की हत्या बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें