फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सोनी और विनीता बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

Wed, 12 Feb 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विजेता ​खिलाड़ी पुरस्कार के साथ।
विज्ञापन
कासगंज। रानी लक्ष्मी बाई ऑडिटोरियम, सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ में हुई उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में सोनी गौतम और विनीता ने अपने-अपने वर्ग में चैंपियनशिप जीतकर जिले का नाम रोशन किया। दोनों ने अपने-अपने वर्गों में चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब अपने नाम किया। जिले के खिलाडियों ने 12 स्वर्ण व तीन रजत पदक जीतकर श्रेष्ठता साबित की। आर्म रेसलिंग एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि 8 व 9 फरवरी को आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में लगभग प्रदेश भर से 800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। केए कॉलेज, कासगंज की सोनी यादव ने पिछले वर्ष के शानदार परिणाम को दोहराते हुए रिकॉर्ड बनाते हुए चार स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। ओपी एस जिम के सुमित पाल अक्की ने दो स्वर्ण जीते। महिला वर्ग में केए कॉलेज की विनीता गौतम ने भी दो स्वर्ण पदक जीते। सीनियर वर्ग में सोनी यादव ने बाएं हाथ वर्ग में सभी वजन वर्ग के प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ खिताब अपने नाम किया, जबकि विनीत गौतम ने यूथ वर्ग में दाहिना और बायां हाथ दोनों में ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ का खिताब जीतकर कासगंज की शान बढ़ाई। प्रशांत यादव ने दाएं व बाएं हाथ वर्ग में एक-एक स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों के बाएं हाथ वर्ग में हर्षित कश्यप ने दाएं हाथ वर्ग में यश प्रताप सिंह ने एक-एक स्वर्ण जीता। दाएं हाथ वर्ग में जंगबहादुर व बाएं हाथ वर्ग में एक-एक रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें