कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव हरसैना में घरेलू विवाद के चलते एक बेटे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पिता की पिटाई कर दी। आरोपी बेटे व उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। गांव हरसैना निवासी सुनील ने बताया कि 13 जनवरी की रात पिता चेतराम घर पर सो रहे थे। इस दौरान उनका बड़ा भाई संजय कुमार अपने दो साथियों के साथ आया और पिता से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिता की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। सुनील की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।