फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कहीं बांटी मिठाई तो कहीं चलाई आतिशबाजी

Fri, 14 Nov 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 25 बरनाहल में एनडीए की जीत पर खुशी मनाते भाजपाई। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत के नेतृत्व में मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी चलाकर जश्न मनाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास के साथ काम करती है। जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति नहीं करती है। जो लोग जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति कर रहे हैं जनता उनको नकार रही है ।भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के नेता हैं। उनकी लोकप्रियता पूरी दुनिया में है। भारत विश्व गुरु बने इसके लिए प्रधानमंत्री लगातार काम काम कर रहे हैं। किशनी में जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड किशनी पर जश्न मनाया। आतिशबाजी चलाकर मिठाई बांटी। भाजपा मंडल अध्यक्ष रीता शाक्य ने कहा कि भाजपा सर्व समाज के विकास, सर्वोन्मुखी विकास के लिए कार्य करती है। इसी के चलते बिहार में एनडीए को बंपर जीत मिली है। बरनाहलमें एनडीए की बंपर जीत पर भाजपाइयों ने खुशी जताई। अनुजेश प्रताप यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर और आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया।

फोटो 25 बरनाहल में एनडीए की जीत पर खुशी मनाते भाजपाई। संवाद

फोटो 25 बरनाहल में एनडीए की जीत पर खुशी मनाते भाजपाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें