Agra News: पकड़ा गया सॉल्वर रघुवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की परीक्षा में आगरा कॉलेज में मंगलवार को सॉल्वर पकड़ा गया। उसके साथ परीक्षार्थी भी आया था। मगर, सॉल्वर के पकड़े जाने का हल्ला मचते ही वह गाड़ी को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली। गाड़ी में 39 हजार रुपये भी मिले।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आगरा कॉलेज की गर्ल्स विंग के ब्लाक बी में परीक्षा के दौरान हाथरस के लाडपुर निवासी रघुवीर सिंह को पकड़ा। वह अलीगढ़ के अतरौली स्थित सूरतगढ़ निवासी वीरेश कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। आरोपी रघुवीर सिंह ने पूछताछ में बताया कि वीरेश दोस्त है।
यह भी पढ़ेंः- बैरंग लौटी बरात: घोड़ी चढ़ा दूल्हा और DJ पर हो रहा था डांस, ये हरकत देख दुल्हन का मूड खराब, नहीं पहनाई वरमाला
बताया कि वह परीक्षा में पास नहीं हो पाता। इसलिए उस के कहने पर फर्जी प्रपत्र तैयार कर वह परीक्षा देने आ गया। वह दोस्त को पास कराना चाहता था। उसे किसी तरह के रुपये नहीं मिलने वाले थे। पुलिस परीक्षार्थी वीरेश को पकड़ना चाहती थी। वह कालेज के बाहर ही गाड़ी लेकर खड़ा था। मगर, हल्ला मचने पर वह गाड़ी को छोड़कर भाग गया। गाड़ी की तलाशी ली। इसमें 39 हजार रुपये बरामद किए गए।