फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश से रेलवे ट्रैक किनारे मिट्टी व पत्थर धंसे

Tue, 02 Jul 2024 03:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासंगज-बरेली रेलमार्ग पर रविवार को हुई बारिश के दौरान मिट्टी धंसक गई और मिट्टी के ऊपर पड़ी गिट्टी भी मिट्टी के साथ धंसक गई। गनीमत यह रही कि मिट्टी और गिट्टी का धसाव रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर हुआ था। इसकी जानकारी सोमवार को रेलवे प्रशासन को हुई तो मिट्टी के धंसाव को रोका गया और मरम्मत कराई गई। इस बीच कई ट्रेनें और मालगाड़ी रेलवे ट्रैक से सुरक्षित निकल चुकी थीं।
विज्ञापन


रविवार को झमाझम बारिश हुई थी। इस बारिश से कासगंज-बरेली रेल लाइन के आवास विकास इलाके में पोल संख्या 419/6 के समीप मिट्टी धसने की घटना हुई। रेल लाइन के किनारे से काफी मिट्टी धसक गई और ऊपर पड़े पत्थर भी धंसक गए। इस बात की जानकारी रेल प्रशासन को रविवार को नहीं हो सकी। सोमवार को अपराह्न के समय मिट्टी और गिट्टी के धसाव की जानकारी रेल प्रशासन को हुई। तत्काल ही रेल प्रशासन सक्रिय हुआ और ट्रैक पर मिट्टी और गिट्टी के धंसाव को रोका गया। जेसीबी चलाकर धंसाव की मरम्मत की गई और किनारे को मजबूत किया गया। ट्रैक के किनारे पानी भी भरा हुआ था। बारिश और जलभराव के कारण यह धंसाव हुआ।





- बारिश में इस तरह की समस्या हो जाती है। रेलवे की टीम लगातार निगरानी करती है। निगरानी के दौरान इस बात की जानकारी हुई तो तत्काल ही मिट्टी के धसाव को सही कराया गया। इसका रेल लाइन पर कोई प्रभाव नहीं था- राकेश गौतम, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें