फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम सदर को सौंपा गया समाज कल्याण अधिकारी का कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने समाज कल्याण अधिकारी के पद का अतिरिक्त कार्यभार एसडीएम सदर को सौंपा है।
विज्ञापन

जून में जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात डॉ. इंद्रा सिंह का शासन ने स्थानांतरण कर दिया था। समाज कल्याण अधिकारी (विकास) विनीता सिंह को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था। कुछ ही दिन बाद वे भी स्वास्थ्य खराब होने के चलते अवकाश पर चली गईं। इसके कारण विभागीय योजनाओं का संचालन ठप हो गया था। नियमानुसार डीएम ने शासन को इसके लिए पत्र भेजा था। जवाब प्राप्त न होने पर उन्होंने एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा को जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। सीडीओ विनोद कुमार ने बताया कि डीएम ने एसडीएम को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें