बाह: आशाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज बाह से कोबरा का रेस्क्यू
बाह। आशाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज बाह में पौधों की क्यारी में सांप दिखने से छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। प्रधानाचार्य विनोद कुमार दीक्षित और शिक्षकों ने तुरंत छात्र-छात्राओं को कक्षा में भेजा। उन्होंने कोबरा के बचाव के लिए वन विभाग को सूचना दी। बाह के रेंजर अमित कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई। टीम ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा।