फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में काम कर रही किशोरी को सांप ने काटा, मौत

Sat, 22 Jul 2023 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में काम कर रही किशोरी को सांप ने काटा, मौत
विज्ञापन

गांव छिबकरिया में हुई घटना, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। गांव छिबकरिया में शुक्रवार की देर शाम घर में काम कर रही एक किशोरी को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने के बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन ने बायगीरों से झाड़ फूंक भी कराई। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव छिबकरिया निवासी दलवीर सिंह की 14 वर्षीय पुत्री शिखा शुक्रवार की देर शाम घरेलू कामकाज कर रही थी। तभी उसे सांप ने काट लिया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर परिजन आ गए। सांप के काटने की जानकारी होने के बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने शिखा को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर गांव आ गए और बायगीरों से झाड़ फूंक का सहारा लिया। लेकिन तमाम प्रयास भी व्यर्थ रहे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें