एसएन मेडिकल कॉलेज (सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज) की इमरजेंसी स्थित पीतांबरा मेडिकल स्टोर में आग लग गई। बताया गया है कि शार्ट सर्किट से लगी आग से चारों ओर धुआं ही धुआं हो गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। मेडिकल स्टोर में लगी आग पर बमुश्किल काबू पा लिया गया है। वहीं मेडिकल स्टोर में आग लगने की सूचना पर तीमारदार दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।