फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: वाहन चेकिंग के दाैरान तस्कर दबोचा, एक किलो से अधिक गांजा बरामद

Mon, 05 Oct 2026 08:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने गांजा की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1.161 किलो गांजा और 370 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी सौरभ राहगीरों को गांजा बेचता था। पूछताछ में उसने गांजा टेढ़ी बगिया निवासी सचिन से खरीदने की बात स्वीकार की है। सचिन चर्चित गांजा तस्कर राहुल उर्फ सोनू चुर्रा का छोटा भाई है। पुलिस ने सचिन को वांछित किया है। उसकी तलाश जारी है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि रविवार को शाहदरा कट सर्विस रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक थैला लेकर संदिग्ध हालत में घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रकाशपुरम, टेढ़ी बगिया निवासी सौरभ पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ एत्माद्दौला थाने में पहले से दो मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें